अमित कुमार,भागलपुर। भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड में पिछले अगस्त को बेलखुरिया पंचायत के ग्राम छोनिया के लोगों का शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया गया था। उसी दौरान वहां के लोगों का मांग हुआ कि एक मूर्ति इनकी बनाई जाए जिससे सभी लोग इनको जाने क्योंकि शहीद रामफल मंडल सीतामढ़ी के रहने वाले थे पर वे भागलपुर में रहकर अंग्रेजों को पीछे धकेलने का काम किया।
वहीं सन् 1942 में भागलपुर केंद्रीय कारा में उन्हें फांसी दी गई जिस कारण हम भारतीय होने के नाते कल 20/09/2025 को उनकी मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस कारण हेतु इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों द्वारा प्रेस वार्ता कर पूरे भागलपुर जिले के लोगों को सूचित किया जा रहा है।
साथ ही जैड हसन ने कहा कि भागलपुर युवाओं के लिए बराबर खेल एथेलेटिक्स पर वर्षों से काम कर रही है यहां के युवा को खेल के द्वारा एक अच्छी रोजगार का अवसर मिल रहा हैं। वहीं युवा अपने खेल एथेलेटिक्स के द्वारा प्रदर्शन करने के लिए दूसरे राज्य के कई बड़े मैदान पर यहां के खेल एथेलेटिक्स के माध्यम से डिफेंस में चुने जा रहे हैं।
साथ ही 9 नाम से खेल एथेलेटिक्स है जैसे केके एथेलेटिक्स,जेके 2, के सभी संचालन कर्ता ने अपने बच्चों बॉयज एवं गर्ल्स को जो दौड़ के लिए तैयार किया है। नौकरी के लिए उनको प्रोत्साहित करने के साथ साथ उनकी हौसला को भागलपुर जिला एथेलेटिक्स युवा और युवती के लिए मिनी मैराथन का आयोजन कर रहा है। जो हबीबपुर थाना से युवा को 7 km दौड़ करना है जिसका रूट मेप है।
सहजंगी मैदान से होते हुए कबीरपुर से लेफ्ट जाकर बजरंगबली मंदिर होते हुए सरकरा होते डॉटबॉट चौक से हबीबपुर थाना ये लड़कों के लिए लड़कियों के लिए हबीबपुर थाना से सहजंगी मैदान से नवटोलिया होते हुए 2 km की दौड़ लगाते हबीबपुर थाना पहुंचेगी। इनको एथेलेटिक्स की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा, ये दौड़ 21/09/2025 को आयोजन किया गया है।


