कृष्णा यादव,तमकुही राज/ कुशीनगर। श्री राम सेवा ट्रस्ट क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में ग्राम सभा जवहीं दयाल विकासखंड सेवरही जनपद कुशीनगर में अंग्रेजों के साथ संघर्ष करते हुए शहीद हुए लुटावन सिंह निवासी गढ़वा जगदीश,व बाबू रुपन सिंह जंगली पट्टी के शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
यह भी पढ़ें :यूपी में हाई अलर्ट : दशहरा पर्व पर यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धांजलि सभा पुलिस विभाग के रिटायर्ड जवान सत्य देव सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका सफल संचालन शिक्षक अशोक सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रिटायर्ड शिक्षक सुरेन्द्र सिंह,कामरेड परमहंस सिंह,मुकेश सिंह राघव,रिटायर्ड शिक्षक ठाडीभार सुरेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश सिंह,डाक्टर संजय सिंह,दिपक सिंह,अनुराग सिंह,एडवोकेट शम्भु सिंह,पूर्व प्रधान संतोष सिंह उर्फ खोखा सिंह,आदि ने अंग्रेजों के साथ संघर्ष करते हुए शहीद के जीवन व घटित घटनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान इन्द्र जीत सिंह,हेमन्त सिंह,रामायन सिंह,दुर्ग विजय सिंह, दिलिप सिंह,सुबास सिंह,विजय प्रताप सिंह,राजेश कुमार सिंह,जय प्रकाश सिंह,रामनरेश सिंह,सुदामा सिंह,आफिसर राव,राजेश सिंह, प्रताप नारायण सिंह,रमाकांत सिंह,बलवन्त सिंह,सुजीत सिंह, रविकांत सिंह,होसिला सिंह,निर्भय सिंह आदि के साथ साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे एवं पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन


