प्रदेश के सभी वर्गों के साथ कुर्मी बिरादरी के उत्थान एवं विकास के लिए समर्पण की भावना से एक-एक व्यक्ति को जोड़ने का कार्य करेंगे- कुशीनगर जनपद से मेरा पुराना लगाव रहा है अरविंद सिंह पटेल
कृष्णा यादव,तमकुहीराज /कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार करते हुए अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अरविंद सिंह पटेल को उत्तर प्रदेश का महामंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
यह भी पढ़ें :चित्रकला में काजल व क्विज में पिंकी की टीम सफल
अरबिंद सिंह पटेल को अपना दल एस का प्रदेश महा सचिव बनाए जाने पर बधाइयों का तता लगा बता दे अरबिंद सिंह पटेल पहले अपना दल एस के प्रदेश सचिव सहित पड़रौना के विधान सभा प्रभारी थे अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उतर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अरबिंद सिंह पटेल का कद बढ़ा कर प्रदेश महा सचिव की जिम्मेदारी दिया है।
नवजात महासचिव अरविंद सिंह पटेल ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उत्तर प्रदेश में पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के द्वारा शुरू किए गए कुर्मी बिरादरी को एक-एक कर जोड़ने के कार्य को आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए पार्टी संगठन में सभी वर्गों को जोड़ने का पूरा भरोसा दिलाया तथा विशेष कर कुर्मी बिरादरी के लोगों में शिक्षा नौकरी बेरोजगारी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करने का आश्वसन दिया।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर जनपद से मेरा पुराना लगाव रहा है कुशीनगर जनपद के विकास के लिए मैं पार्टी के द्वारा प्रयास करूंगा। गंडक गरीबी गाना की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री वहां अनुप्रिया पटेल से भी अनुरोध करूंगा कि कुशीनगर जनपद में ध्यान देकर यहां की समस्याओं को निदान करने के लिए भारत सरकार से यहां की समस्याओं को रखेंगी।
कुशीनगर जनपद के बेरोजगार युवा बाहर जाकर के नौकरी की तलाश में भटकते हैं मेरा प्रयास होगा कि कुशीनगर जनपद में उनका रोजगार मुहैया कराई जाए। पूर्वांचल के गोरखपुर मंडल में बधाई देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर मंडल गोरखपुर अपना दल एस एवं अध्यक्ष बार संघ तमकुही राज कुशीनगर एडवोकेट विनोद सिंह पटेल ने कहा बहन अनुप्रिया पटेल आशीष पटेल को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया है।
वहीं जिलाध्यक्ष कुशीनगर राकेश सिंह गौरव सिंह गुड्डू सिंह राजेश सिंह बाशिंदर सिंह। विजय पटेलरामविलाश पटेल प्रमोद पांडेय रामप्रवेश सिंह बायस मुनि गोंड बीरेंद्र सिंह विनय सिंह मनोज पटेल ओमप्रकाश पटेल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें :भावांतर योजना में घोटाला, हटा थाने में तीन फर्मों पर मुकदमा दर्ज


