वीरेंद्र सिंह, तिलोई-अमेठी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी के निर्देशानुसार जनपद-अमेठी के समस्त विकास क्षेत्रों के 100 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाना है। इसी के अनुपालन में विकास क्षेत्र तिलोई के सभी कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 100 बच्चों को 3 बसों के माध्यम से राजीव गांधी प्रेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान -जायस,अमेठी में ले जाकर शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
यह भी पढ़ें :महराजगंज: जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के निर्देश
शैक्षिक भ्रमण हेतु बच्चों से भरी बसों को राम किशन कश्यप,खण्ड शिक्षा अधिकारी-तिलोई एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से झण्डी दिखाकर रवाना किया। संस्थान के प्रोफेसर देवाशीष पाण्डया द्वारा बच्चों को प्रेट्रोलियम एवं संस्थान के सम्बन्ध में समस्त जानकारी प्रदान किया,और कई वैज्ञानिकों द्वारा किये गये आविष्कार एवं खोज के बारे में विस्तार से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की।
संस्थान में धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्रक्ष ने कहा बच्चों में शैक्षिक भ्रमण से बौद्धिक विकास एवं समझने की कला विकसित होती है। रमा कान्त मौर्य-महामंत्री ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा,बच्चे मेहनत व लगन से बेहतर से बेहतर कार्यों को कर सकते हैं।शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में जिज्ञासा,उत्साह व आत्म विश्वास दिखाई पड़ रहा था।
शैक्षिक भ्रमण में विनोद कुमार सिंह-ए आर पी,ओंकार नाथ सिंह-व्यायाम शिक्षक,गुरू चरन-अध्यक्ष,सतीश शर्मा,वीरेन्द्र भारती,तेज प्रकाश,कीर्ति मिश्रा,पदमा वती,शशि कुमारी सिंह,अमिता जायसवाल,कृष्णा वती,,राजेश कुमार,आदित्य नारायण शुक्ल,सन्दीप गुप्ता,विजय सिंह ,शुभम मिश्र,मशरूर अहमद एवं महेश प्रताप सिंह,बाबू प्रताप सिंह,संतोष कुमार गुप्ता व राज कुमार वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
यह भी पढ़ें :महराजगंज: शेखुवानी के बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस में मिला शव, सनसनी


