दुर्गा प्रसाद गुप्त,नौतनवा /महराजगंज। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 26 दिसंबर को नौतनवा विधानसभा के रतनपुर ब्लॉक सभागार में अटल स्मृति दिवस का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनपाल सिंह (MLC) तथा विशिष्ठ अतिथि शिवनाथ चौधरी (क्षेत्रीय अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक माननीय ऋषि त्रिपाठी ने की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद गुप्त (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), राधेश्याम सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष) मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह (जिला महामंत्री, भाजपा) ने किया।
अटल जी के विचार आज भी प्रासंगिक : शिवनाथ चौधरी
विशिष्ठ अतिथि शिवनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में मर्यादा, संवाद और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य किया और उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं।
अटल जी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई : रतनपाल सिंह
मुख्य अतिथि रतनपाल सिंह (MLC) ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और ग्रामीण सड़क जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनका जीवन राष्ट्रहित, सुशासन और दूरदर्शिता का उदाहरण है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया आभार व समापन
कार्यक्रम का आभार एवं समापन क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अटल जी के विचारों पर चलकर ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री बच्चू लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष नौतनवा पूर्वी ऋषिकेश यादव, ग्राम प्रधान जयप्रकाश रौनियार, अजय रौनियार, बूथ अध्यक्ष अजीत चौधरी, संजय तिवारी, अनिल शुक्ला, अनिल यादव, अनिल वर्मा, भोलेन्द्र मिश्रा, गिरजाशंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें :महराजगंज- हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का मंत्र,धर्मगुरुओं ने भरी हुंकार


