- ब्यूरो मुकेश साहनी,महराजगंज।
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी के गोरखपुर प्रथम आगमन पर आज शहर का कोना-कोना ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे श्री चौधरी का कार्यकर्ताओं ने पलक-पांवड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया।रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी कार्यालय तक का मार्ग केसरिया रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। कार्यकर्ताओं के इस ‘जनसैलाब’ ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे और सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकाल कर उनका स्वागत किया गया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंकज चौधरी के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती में स्पष्ट रूप से दिखेगाकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने नेतृत्व का आभार जताया और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। स्वागत समारोह में जिले के सांसद, विधायक और क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पंकज चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।श्री पंकज ने कहा कि यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश के विकास और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं।


