हिमांशु शर्मा, बुलंदशहर। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की कार्य समिति की एक बैठक जे के जी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में पंडित जे. के. गौड़ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 15 सितंबर 2025 को सत्य साईं इंटरनेशनल सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में सायं 4.0बजे से आयोजित होने वाले ब्रह्म एकता दिवस की तैयारी के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें :कत्ले आम की पावन भूमि में विलीन हुई शहीदों की पवित्र रज धूली लोग बोले जय हो

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ हरिओम शर्मा द्वारा अब तक की गई तैयारी की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन आचार्य विशन कौशिक द्वारा बताया गया कि यज्ञ सम्राट महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। और वह समय पर पहुंच जाएंगे। महाराज श्री द्वारा पुष्कर में 100 शत पुरूष चरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 में ब्राह्मणों के द्वारा ब्राह्मणों के धन से विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार दिए गए तथा आश्वासन दिया गया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण बन्धुओं को लेकर आएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक पंडित देवदत्त शर्मा, राष्ट्रीय संयोजिका का महिला प्रकोष्ठ श्रीमती दिग्विजय दीक्षित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश शर्मा, दिल्ली प्रदेश संरक्षक पंडित राधेश्याम कौशिक पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित डी के शर्मा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित जे पी भारद्वाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित देवदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दिल्ली चारु कौशिक दिल्ली प्रदेश महामंत्री पंडित देवदत्त शर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री पंडित बृजमोहन शर्मा,राष्ट्रीय मंत्री डॉ एस कुमार शामिल रहे।
साथ ही,पंडित अशोक कुमार शर्मा, पंडित जेपी शर्मा पंडित हेमंत बाजपेई इंदिरापुरम, अध्यक्ष ब्राह्मण समाज इंदिरापुरम पंडित प्रवेश कुमार अत्रेय युवा प्रकोष्ठ दिल्ली से पंडित जितेंद्र शर्मा, एन सी आर के महामंत्री पंडित विजय कुमार मिश्रा, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष पंडित जयनंद शर्मा महानगर अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा ,पंडित आदेश शर्मा, पंडित नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश पंडित मुकेश कौशिक, महामंत्री बुलंदशहर पंडित एन डी शर्मा , पंडित जतिन शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, पंडित विष्णु दत्त गॉड, पंडित अमित शर्मा, पंडित शैलेंद्र शर्मा, पंडित यज्ञदत्त कौशिक, पंडित संजीव शर्मा आदि 40, सदस्यों द्वारा बैठक में प्रतिभा किया गया।
यह भी पढ़ें :चलती कार बनी आग का गोला कार सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई जान;देखें विडिओ


