दिनेश चंद्र मिश्र,गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन वृहस्पतिवार को सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं खुद सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। आपको बताते चले कि गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित किया गया।
इस जन सुनवाई में मुख्यमंत्री ने खुद जनता के बीच पहुंचकर एक-एक व्यक्ति की बात ध्यान से सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
इसमें पारदर्शिता, गुणवत्ता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए।
यह भी पढ़े :अरविंद सिंह पटेल बनाए गए अपना दल के विधानसभा पडरौना जनपद कुशीनगर के प्रभारी


