दुर्गा प्रसाद गुप्त, महराजगंज। सिसवा विधान सभा के माधवनगर तुर्कहिया मिनी स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का 3 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास हो इसके लिए इस आयोजन को विगत कई वर्षों से हो रहा है। प्रतियोगिता मे दौड़ जूनियर,सीनियर,100,200,400 मीटर, कबड्डी से फुटबॉल तक कई खेलों का आयोजन हुआ।
यह भी पढ़ें :भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने की कड़ी निंदा
खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र पाल सिंह,विशिष्ट अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र और अध्यक्षता गौतम चौधरी मंडल अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने फीता काट कर किया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया।खेल प्रतियोगिता में तुर्कहिया,चटिया, नौनिया,ठूठीबारी,लक्ष्मीपुर ,गिरहिया,गड़ौरा,बेलवा सहित दर्जनों गांव के युवा व बच्चों ने भाग लिया।पूरे खेल प्रतियोगिता को प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने अपने कुशल नेतृत्व में संपन्न कराया।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के समापन दिवस पर विजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम शरण गुप्त ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और युवाओं में खेल भावना विकसित करना है। 24 अक्टूबर से 26अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और युवाओं की टीमों ने भाग लिया। मैदान पर कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, फुटबॉल, लंबी कूद, ऊँची कूद सहित कई खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के जोश और प्रदर्शन से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण रहा, वहीं दर्शकों ने जयघोष और तालियों से उत्साहवर्धन किया।
खिलाड़ियों के जोश और प्रदर्शन से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण रहा, वहीं दर्शकों ने जयघोष और तालियों से उत्साहवर्धन किया। उक्त अवसर पर अम्बरीष तिवारी, मोहन पटेल, बेचन पासवान, खजांची शर्मा, जी एन खटीक, रजनीश पासवान, उमाशंकर पाल,हैप्पी नायक, घनश्याम कुशवाहा, नंदेश्वर चौधरी,विष्णु साहनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :सड़क हादसे में बाल-बाल बची कैबिनेट मिनिस्टर बेबी रानी मौर्या


