दुर्गा प्रसाद गुप्त,गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी के कुशल नेतृत्व में गोरखपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार, लोकसभा महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी का सोमवार सायंकाल प्रथम गोरखपुर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें :गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, भारतीय नागरिक हिरासत में !
इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री पंकज चौधरी जी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, डी.एन. कुशवाहा, मुरली मनोहर चौरसिया, शैलेश राजभर, मंत्री प्रमोद गुप्ता, दीपेंद्र चौधरी, राजकुमार गुप्ता, प्रिया यादव, नीरज सिंह, महराजगंज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री शिवानंद सहानी, बजरंगी वर्मा सहित गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनपदों से आए पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संक्षिप्त संबोधन में पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन की रीढ़ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय एवं सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को पूरी निष्ठा से पूरा कर रही है। उन्होंने आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
यह भी पढ़ें :पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोनौली थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा


