एसपी बोले जो भी सहयोग करना चाहे वह थाना प्रभारी से संपर्क करे।
उदय सिंह लोधी,दमोह। जिले में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जरूरत मंदो को इस ठंड से बचने के लिए हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने अनुकरणीय फहल करते हुए गरीबो का दर्द समझते हुए उन्हें हटा थाने बुलाकर ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। हटा थाना परिसर में रविवार दोपहर दमोह एसपी और स्थानीय विधायक की मौजूदगी में जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें :नौतनवा में अटल स्मृति दिवस पर भव्य कार्यक्रम, अटल जी के विचारों को किया गया नमन
इस दौरान हटा थाना के पुलिस अमले के साथ समाजसेवियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में दिव्यांग जनों,आदिवासी वन वासी एकलव्य छात्रावास के छात्र एव जरूरतमंद लोगों की मौजूदगी में हटा विधायक उमा देवी खटीक और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के द्वारा सभी जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुचाने के उद्देश्य से इन कंबलों का वितरण किया। कम्बल पाकर जरूरत मंदो के चेहरों पर मुस्कान और संतोष देखने को मिला।
हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा यह बहुत ही सराहनीय कार्य पुलिस के द्वारा किया जा रहा है लोगों को इस कार्य में पुलिस का सहयोग जरुर करना चाहिए। वहीं एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया हर थाने में हम लोग समाज सेवा से जुड़े कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को हटा थाने में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
नगर के व्यापारिक संगठन और समाजसेवियों ने यह कंबल दान किए हैं। एक बहुत अच्छी पहल है जिसमें जरूरतमंद लोगों को कंबल मिलने से ठंड में थोड़ी सहूलियत मिल जाती है। आज पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता मजबूत हो रहा है। कमजोर वर्गों की सेवा करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक एवं अधिकारी का दायित्व है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अन्य जो व्यापारी और समाज सेवी हैं। उनसे भी हमारा आव्हान है कि वह भी इस कार्यक्रम में जुड़े।
यदि कोई व्यक्ति पुलिस की मदद करना चाहता है तो अपने संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी से संपर्क कर सकता है। आगे भी हम लोग इसी प्रकार के कार्य करेंगे जिससे जनता में एक अच्छा संदेश जाएगा और पुलिस का जो मानवीय चेहरा है वह लोगों के सामने आएगा।
वही हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी इन्हें बताया कि जरूरतमंदों को यह कंबल वितरण किए गए हैं जो भी लोग रह जाएंगे उन्हें भी यह कंबल दिए जाएंगे ताकि ठंड से वह राहत पा सके। थाना प्रभारी के द्वारा की गई इस पहल की सभी लोग सराहना कर रहे है। इस कार्य में सहयोग करने वाले लोगों ने सुरेंद्र अग्रवाल,अंकुश खटीक,आशीष पुरानी,रीतेश अग्रवाल,शुभम दुबे के सहयोग से कंबल का वितरण किया गया।
आपको बता दे इस समय जिले में काफी तेज ठंड हो रही है। जरूरतमंद लोगों के पास गर्म कपड़े न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस के द्वारा पूरे जिले में इसी प्रकार जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को हटा में भी यह कंबल वितरित किए गए।


