कृष्णा यादव,तमकुही राज/ कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के विकासखंड सेवरही ग्राम सभा जवहीं दयाल निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र कृष्ण मुरारी सिंह का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने के उपरांत घर आने पर क्षेत्र वासियों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी तादाद में अपने वाहन के साथ इन्तजार कर रहे ग्रामीणों ने काफिले के साथ उनके घर तक गये जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर अपना आशीर्वाद देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें :16 दिसम्बर को स्वर्गीय दिनेश चंद स्मृति विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन
स्वागत के क्रम में शिक्षक दिपक सिंह ने कहा कि शिक्षक,एवं बच्चे के माता पिता के त्याग, तपस्या, परिश्रम का परिणाम है जो आज दिख रहा है। शिक्षक एवं अभिभावक सदैव अपने बच्चों को सफल होना देखना चाहते हैं। इसीलिए इतना कठिन परिश्रम करते हैं।
उक्त अवसर पर तमकुही राज नगर पंचायत अध्यक्ष जे पी गुप्ता,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह राजपूत,शिक्षक अशोक सिंह,लंकेश सिंह,विरेन्द्र सिंह,मुकेश सिंह राघव,राजन सिंह,लक्षमण सिंह सूर्यवंशीं,रणवीर प्रताप शाही, लखनऊ हाई कोर्ट एडवोकेट राजकुमार सिंह सूर्यवंशीं
अमित सिंह,मनोज सिंह संदीप गुप्ता,मनजीत गुप्ता,मनीष सिंह,रवि प्रताप सिंह,रामनरेश सिंह,मुकेश खरवार,विकास यादव,उमेश कुशवाहा आदि के साथ साथ सैकड़ों लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें :एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने किया थाना गोला का वार्षिक निरीक्षण


