घनश्याम मणि, देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारंभ रविवार को जनपद देवरिया में किया गया। पुलिस लाइन परिसर से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
यह भी पढ़ें :डीएम ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए कुपोषण दूर करने के निर्देश
इस रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जिलेभर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि – “महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना समाज की साझा जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति अभियान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का भी माध्यम है।”
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह, सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी, सीओ आरटीसी दीपशिखा वर्मा, सीओ विनी सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति के इस चरण का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।
यह भी पढ़ें :राज्य का हर व्यक्ति यूपी को विकसित बनाने में निभा सकता है योजक की भूमिका -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


