अलोक कुमार सिंह, पडरौना / कुशीनगर। 5 सितंबर 2025 को बुद्धनाथ सरस्वती शिशु मन्दिर एवं एम. डी. विद्या मन्दिर दलबहादुर छपरा विद्यालय में एक वृक्ष गुरु के नाम से शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम रखा गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी पडरौना अशोक कुमार यादव विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिंह दरोगा मिश्रौली चौकी, आलोक उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र दीक्षित/प्रवीण, प्रधानाचार्य राजेन्द्र राय, भाजपा नेता शिवम् दीक्षित, ईश्वर जायसवाल, दूधनाथ वर्मा, यतीन्द्र मिश्र अमित तिवारी, वन दरोगा आकाश त्रिपाठी, संदीप पटेल, दिवाकर यादव संजय सिंह, रोशन प्रसाद, मंजीत, चाँद, ज्योति, रोशनी यादव, रवि यादव, अंजली, गलीन अहमद आदि उपस्थित रहे।
जिसमें आम का वृक्ष, मौलेसरी वृक्षों का रोपण हुआ। वन क्षेत्रअधिकारी ने बताया जिस प्रकार से अभियान चलाकर प्रत्येक उत्सवों, क्रार्यक्रमों में हम लोग वृक्ष लगाने का कार्य करते हैं ठीक उसी उत्साह के व जागरुकता के साथ उनका संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।
वृक्ष मित्र महेन्द्र दीक्षित ने बताया अपने परिवार के सदस्यों के के जन्मदिन पर या शादी के सालगिरह पर या अन्य किसी उत्सव पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं।
यह भी पढ़ें :सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियो की सुनी समस्याए,त्वरित निस्तारण के सम्बंधित को दिए निर्देश


