अपना दल एस प्रदेश सचिव अरविंद सिंह पटेल को मिली कुशीनगर जनपद में बड़ी जिम्मेदारी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी
कृष्णा यादव,तमकुही राज/ कुशीनगर। देवरिया जनपद के महुआ डीह मे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती में पधारे मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल एस के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश सचिव अरविंद सिंह पटेल को कुशीनगर जनपद की जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा किसी एक विधानसभा से संगठन के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें :सुरक्षित पत्रकारिता को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ़ इंडिया की वर्चुअल बैठक आयोजित
मंत्री ने कहा कि अपना दल एस प्रदेश के हर जिले में जनता से जुड़ी समस्याओं के प्रति जवाब देह है तथा हमारे विभाग से संबंधित जो भी कार्य हो उसे जनता को जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाए।
गठबंधन की सरकार में हम सहभागी हैं मेरा प्रयास है कि पूर्वांचल के बिहार बॉर्डर से सटे किसी भी विधानसभा से अपना दल एस का एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हो, इसके लिए गठबंधन में प्रदेश एवं देश स्तर पर वार्ता चल रही है। जिसमें कुशीनगर जनपद में सबसे बड़ी जिम्मेदारी अरविंद सिंह पटेल को दी गई है पार्टी के सभी साथी इनसे जुड़कर के पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें हर जिले में पार्टी का गठन एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है।
अपना दल एस गरीबों पिछड़ों शोषित वंचित समाज के लोगों की उत्थान के साथ साथ सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। विशेष करके कुशीनगर जनपद की जिम्मेदारी अरविंद सिंह पटेल के कंधे पर है इस कारवाँ को आगे बढ़ाने में सभी जिला अध्यक्ष अपना दल एस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंतर मन से पार्टी को मजबूत करने में लग जाए।
कार्यक्रम स्थल पर गोरखपुर मंडल गोरखपुर एवं अध्यक्ष बार संघ तमकुही राज कुशीनगर एडवोकेट विनोद सिंह पटेल अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश पटेल प्रदेश सचिव संत विजय सिंह कुशीनगर जनपद जिला अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल गौरव सिंह गुड्डू सिंह पटेल मंटू पटेल सहित अपना दल एस एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का भव्य स्वागत किया।
यह भी पढ़ें :स्टार गेस्ट हाउस में फल-फूल रहा अवैध धंधा, गुड्डू अंसारी और परमहंस सिंह पर गंभीर आरोप


