मनीष तिवारी,सेवरही /कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही निवासी व सीमावर्ती बिहार के सदर ग्राम पंचायत ठकराहाँ के भूतपूर्व मुखिया तथा वाल्मीकि नगर विधानसभा जो पहले धनहा विधानसभा के नाम से जाना जाता था एवं भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद व भाजपा के संघर्ष के समय धनहा विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले प्रेमचंद तिवारी का शनिवार 20 दिसंबर को गोरखपुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
यह भी पढ़ें :सच्ची निस्वार्थ भक्ति इच्छाओं से परे मोक्ष की ओर ले जाती है: पं हेमंत उपाध्याय
जैसे ही इसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया व इनके साथ बिताये हुए पल को याद कर लोग भावुक हो गये।
इस दौरान इनके ज्येष्ठ पुत्र व शिक्षक शशि कुमार तिवारी तथा छोटे पुत्र आशीष तिवारी के नगर पंचायत सेवरही निवास पर लोगों द्वारा अंतिम दर्शन के लिए तांता लग गया, फिर दोपहर में शिवाघाट पर पूर्व मुखिया का दाह संस्कार हुआ तथा परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल था।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ पीके राय,नगर पंचायत सेवरही अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष श्याम सुन्दर विश्वकर्मा,सभासद अजय गुप्ता,डॉ अरुण तिवारी,शिवसागर तिवारी,भूदेश्वर तिवारी, सुमेश्वर तिवारी,उदयभान तिवारी, मनोज तिवारी,प्रभु तिवारी, राजीव तिवारी,चंदन तिवारी, कुंदन तिवारी, विकास तिवारी,डॉ अमरजीत तिवारी,ललित तिवारी, बृज तिवारी व निर्भय तिवारी सहित काफी लोगों ने अंतिम दर्शन किया।
यह भी पढ़ें :ईंट भट्टों के विनियमन से प्राप्त हुई 193.5 करोड़ की आय, प्रदूषण नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सफलता


