कृष्णा यादव, तमकुही राज /कुशीनगर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा तहसील सभागार तमकुही राज में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समस्या पर महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य जनक नंदिनी के तहसील प्रांगण में आने पर उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें :दीपोत्सव-2025 में रामायण के सात कांड पर आधारित झांकियों से अयोध्या होगी राममय-जयवीर स
इस कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं ने अपनी समस्याओं से राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी से अवगत करवाया, इस क्रम में महिला उत्पीड़न संबंधित 32 मामलों का राज्य महिला आयोग सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा अवगत करवाया गया।
राज्य महिला आयोग सदस्य के द्वारा महिलाओं की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा जिसके तहत 7 समस्याओं का निस्तारण मौके पे ही कर दिया गया, तथा अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदनी , उपजिलाधिकारी तमकुही राज आकांक्षा मिश्रा, पुलिस क्षेत्रधिकारी राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी जिला प्रॉविशन अधिकारी कुशीनगर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमित कुमार, तहसीलदार तमकुही राज महेश कुमार, महिला थाना इंचार्ज पडरौना सुमन सिंह, एस एस आई तमकुही राज दिनेश कुमार साहनी, उपस्थित रहे।
इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही राज पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई जिस पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को चेताया और सुधार करने को कहा।
तहसील सभागार में जन सुनवाई करने के उपरांत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जा कर विद्यालय की जांच की, जहां छात्राओं की संख्या 100 के सापेक्ष 83 छात्राएं उपस्थित थीं, राज्य महिला आयोग सदस्य के द्वारा विद्यालय के सभी कमरों का निरीक्षण किया गया तथा सफाई संबंधित दिशा निर्देश दिया। विद्यालय में वॉर्डन अर्चना चौरसिया , शिक्षिका पूनम पाण्डेय सहित सभी 7 शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें :गोरखपुर में मातृशक्ति का सम्मान, उज्ज्वला योजना से दीपावली पर दो गैस सिलेंडर की सौगात


