ब्यूरो मुकेश साहनी, महराजगंज।
महाराजगंज,लुम्बिनी (नेपाल): पत्रकारिता के क्षेत्र में सीमाओं को लांघकर आपसी सहयोग और सद्भाव का एक नया अध्याय लुम्बिनी की पावन धरती पर लिखा गया। लुम्बिनी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘न्यूज प्रेस फेस्टिवल 2025’ में भारतीय मीडिया के एक उच्चस्तरीय डेलिगेशन ने शिरकत की। प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भारत और नेपाल के संबंधों को नई ऊंचाई देने पर मंथन किया।इस सम्मेलन का मुख्य केंद्र बिंदु ‘फेक न्यूज’ की चुनौती और भारत-नेपाल के बीच मीडिया तालमेल रहा। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे सोशल मीडिया के दौर में भ्रामक खबरों को रोककर दोनों देशों के सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री चेत नारायण आचार्य ने भारतीय पत्रकारों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने डेलिगेशन में शामिल सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं, प्रेस क्लब महराजगंज की टीम ने भी अपनी ओर से मुख्यमंत्री और लुम्बिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी व उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए सम्मानित कर मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में नेपाल सरकार के कई मंत्री, प्रेस काउंसिल के सदस्य और पूर्व मंत्रियों के साथ भारत के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री संजय सिंह पूर्व सेक्रेट्री, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली,श्री मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी निवर्तमान अध्यक्ष, गोरखपुर प्रेस क्लब,श्री राजेश सिंह हिंदुस्तान टाइम्स, लखनऊ,श्री उत्कर्ष सिन्हा, श्री दीपक श्रीवास्तव, श्री गजेंद्र त्रिपाठी लखनऊ,श्री पवन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार, अयोध्या साथ ही प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लुम्बिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्र जी, महासचिव प्रकाश न्यूपाने के साथ-साथ प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के नौतनवा तहसील अध्यक्ष आलोक जोशी एवं उपाध्यक्ष सुदेश त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


